देश में तीन ऐसे बैंक हैं जिनके डूबने का खतरा नहीं उठाया जा सकता है यानी कि इन्हें कुछ हुआ तो सरकार खुद इन्हें बचाने की कोशिश करेगी। इस साल 2023 में भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI Bank और HDFC Bank ने अपनी अहमियत साबित की और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इन्हें 'टू बिग टू फेल' की श्रेणी में रखा। ये बैंक डोमेस्टिक सिस्टमैटिकली इंपोर्टेंट बैंक्स (D-SIBs) हैं यानी कि घरेलू सिस्टम के लिए अहम बैंक हैं। हालांकि अब अहम बदलाव ये हुआ है कि ICICI Bank के पोजिशन में बदलाव नहीं हुआ है लेकिन बाकी दोनों बैंक का लेवल बढ़ा है यानी और हाई बकेट में चले गए हैं। यह बदलाव 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा।
