Get App

'फिनटेक स्टार्टअप में 500% की हुई वृद्धि': ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोले पीएम मोदी, पढ़ें बड़ी बातें

Global Fintech Fest 2024: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 18 वर्ष से ऊपर का शायद ही कोई भारतीय हो, जिसके पास उसकी डिजिटल पहचान यानी आधार कार्ड न हो। पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में हमने एक प्रकार से पूरी यूरोपियन यूनियन के बराबर आबादी को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है

Akhileshअपडेटेड Aug 30, 2024 पर 1:33 PM
'फिनटेक स्टार्टअप में 500% की हुई वृद्धि': ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोले पीएम मोदी, पढ़ें बड़ी बातें
Global Fintech Fest 2024: पीएम मोदी ने कहा कि आज 53 करोड़ से अधिक लोगों के पास जन धन बैंक खाते हो गए हैं

Global Fintech Fest 2024: मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (30 अगस्त) को कहा कि हमें साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए और डिजिटल लिटरेसी के लिए और बड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड स्टार्टअप की ग्रोथ में रुकावट न बनें, इसे ध्यान रखना जरूरी है। इस दौरान पीएम मोदी ने पिछले एक दशक में फिनटेक क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय फिनटेक क्षेत्र ने लगभग 31 मिलियन डॉलर के निवेश के साथ 500 फीसदी की चौंका देने वाली वृद्धि देखी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पिछले 10 सालों में फिनटेक स्पेस में 31 बिलियन डॉलर से अधिक निवेश हुआ है। हमारे फिनटेक स्टार्टअप में 500 फीसदी की वृद्धि हुई है।" उन्होंने इस सफलता का श्रेय सस्ते स्मार्टफोन, किफायती डेटा और जीरो-बैलेंस जन धन बैंक अकाउंट्स को दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब दुनिया हमारी सांस्कृतिक विविधता पर आश्चर्यचकित होती थी। अब वे हमारी फिनटेक विविधता से चकित हैं। उन्होंने कहा कि भारत का फिनटेक इकोसिस्टम दुनिया के लिए जीवन को आसान बनाएगा।

पीएम मोदी ने बताया कि भारत का तेजी से बढ़ता फिनटेक क्षेत्र संसद में इसकी क्षमता पर सवाल उठाने वालों के लिए एक करारा जवाब है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत में ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या 60 मिलियन से बढ़कर 940 मिलियन हो गई है, जो देश भर में तेजी से हो रहे डिजिटल परिवर्तन को दर्शाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें