Get App

Ola Electric के अब चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने दिया इस्तीफा, लगातार टॉप लेवल पर लोग छोड़ रहे हैं कंपनी

ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) वरुण दुबे ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, एक दिन पहले कंपनी के CTO ने भी इस्तीफा दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2022 पर 10:21 PM
Ola Electric के अब चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने दिया इस्तीफा, लगातार टॉप लेवल पर लोग छोड़ रहे हैं कंपनी
OLA के एक प्रवक्ता ने पुष्टि किया कि वरुण दुबे निजी कारणों से कंपनी छोड़ रहे हैं

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) वरुण दुबे ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक दिन पहले कंपनी के चीफ टेक्निकल ऑफिसर (CTO) दिनेश राधाकृष्णण ने भी इस्तीफा दिया था। ओला इलेक्ट्रिक के शीर्ष-स्तर पर यह इस्तीफे ऐसे समय में देखे जा रहे हैं, जब कंपनी तकनीकी मुद्दों और भारी संख्या में ग्राहकों की शिकायतों की समस्या से जूझ रही है।

पिछले हफ्ते मनीकंट्रोल ने एक रिपोर्ट में बताया कि OLA Cars के सीईओ अरुण श्रीदेशमुख (Arun Sirdeshmukh)और ओला के चीफ ऑफ ग्रुप स्ट्रेटजी अमित अंचल (Amit Anchal) इस्तीफा दे रहे हैं। ओला के लिस्टिंग प्लान में हो रही देरी और कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में लगातार आ रही तकनीकी खराबी की खबरों के बीच इन दोनों के इस्तीफे की खबर काफी अहम है।

अरुण श्रीदेशमुख ओला इलेक्ट्रिक के 'गो टू मार्केट' सेगमेंट की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। लेकिन अब उन्होंने कंपनी को छोड़ने का निर्णय लिया है। इसी तरह यह माना जा रहा था कि अमित अंचल ओला के IPO योजना में अहम भूमिका निभाएंगे लेकिन इनके इस्तीफे की खबर के बीच कंपनी की फंड रेजिंग योजना अनिश्चितताओं में घिर गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें