Tax Notice To Infosys: भारतीय कर अधिकारी जल्द ही कुछ और इनफोटेक सर्विसेज कंपनियों को उनके विदेशी कार्यालयों की ओर से सर्विसेज पर टैक्स की कथित चोरी की जांच के लिए नोटिस जारी कर सकते हैं। यह बात रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से कही गई है। बता दें कि देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस को लगभग 32,403 करोड़ रुपये की कथित जीएसटी चोरी को लेकर नोटिस मिला है। कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि कर्नाटक राज्य जीएसटी प्राधिकरण ने लगभग 32,403 करोड़ रुपये जीएसटी भुगतान को लेकर नोटिस दिया है।
