Crypto Price: एक हफ्ते में इस क्रिप्टो ने किया पैसा डबल, BitCoin में गिरावट, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रूझान दिख रहा है। टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार बीएनबी (BNB), सोलाना (Solana) और डॉजकॉइन (DogeCoin) में अधिक हलचल दिख रही है

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 5:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Crypto Market में BitCoin की स्थिति कमजोर हुई है तो DogeCoin ने एक हफ्ते में ही निवेशकों के पैसे डबल कर दिये हैं।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (31 अक्टूबर) मिला-जुला रूझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार बीएनबी (BNB), सोलाना (Solana) और डॉजकॉइन (DogeCoin) में अधिक हलचल दिख रही है। वहीं वीकली बात करें तो डॉजकॉइन के भाव दोगुने से अधिक मजबूत हुए हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट के वैश्विक मार्केट कैप में एक दिन में 0.69% की तेजी आई है और यह 1.03 लाख करोड़ डॉलर (85.33 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की बात करे तो बिटकॉइन (BitCoin) में गिरावट और एथेरियम (Ethereum) में तेजी का रूझान है। एक बिटकॉइन पिछले 24 घंटे में 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 20,739.57 डॉलर (17.18 लाख रुपये) और एथेरियम 1.76 फीसदी की तेजी के साथ 1,624.45 डॉलर (1.35 लाख रुपये) के भाव पर है।

Twitter Under Elon Musk: एलॉन मस्क की अगुवाई में नए रंग-रूप में ट्विटर; पेड ब्लू टिक से लेकर कैरेक्टर लिमिट, ये हैं अहम बदलाव


DogeCoin एक हफ्ते में दोगुनी ऊंचाई पर

वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में तेजी का रूझान रहा। हालांकि सबसे अधिक तेजी डॉजकॉइन (DogCoin) में रही। इसके भाव सात दिनों में 104 फीसदी मजबूत हुए हैं। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो बड़ी क्रिप्टो में भी शानदार तेजी रही। बिटकॉइन के भाव एक हफ्ते में करीब 7 फीसदी मजबूत हुए तो दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम (Ethereum) के भाव 20 फीसदी से अधिक उछले हैं।

Stock Tips: पैसे दोगुना करने के बाद अब 30% गिर सकते हैं भाव, मार्केट एक्सपर्ट्स ने दी 'सेल' रेटिंग

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 20,739.57 डॉलर (-) 0.28%
एथेरियम (Ethereum) 1,624.45 डॉलर 1.76%
टेथर (Tether) 1 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 329.38 डॉलर 6.18%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.459 डॉलर (-) 0.91%
बिनांसे यूएसडी (Binance USD) 1.00 डॉलर 0.08%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.122 डॉलर (-) 3.31%
कार्डानो (Cardano) 0.4132 डॉलर 0.37%
सोलाना (Solana) 34.18 डॉलर 5.18%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में गिरावट

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7170 करोड़ डॉलर (5.94 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 17.21% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की स्थिति 0.17 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 38.75% फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।