टिकटॉक ऐप बनाने वाली चाइनीज कंपनी बाइटडांस लिमिटेड (ByteDance Ltd) की आमदनी साल 2022 में 30% बढ़कर 80 अरब डॉलर के पार चली गई। इसके साथ ही इसने रेवेन्यू के मामले में अपनी चिर-प्रतिद्वंदी कंपनी टेनसेंट होल्डिंग्स की बराबरी कर ली है। बाइटडांस के पास टिकटॉक (TikTok) और डॉयिन (Douyin) नाम के दो वीडियो प्लेटफॉर्म हैं, जिसने यूजर्स के साथ-साथ विज्ञापनदाताओं को भी खूब आकर्षित किया है। बाइटडांस को साथ ही दुनिया की सबसे मूल्यवान प्राइवेट कंपनी भी माना जाता है। साल 2021 में इस कंपनी का रेवेन्यू 60 अरब डॉलर रहा था।
