Get App

Top Corporate Deals in 2022: दुनिया की पांच सबसे बड़ी कॉरपोरेट डील्स, भारत से भी एक सौदा सूची में शामिल

Top Corporate Deals in 2022: इस साल सख्त मौद्रिक नीतियों, रूस-यूक्रेन युद्ध और कोरोना के चलते दुनिया भर में कारोबार प्रभावित हुआ। हालांकि पिछले साल की ही तरह इस साल भी कंपनियों के बीच अहम सौदे हुए। इस साल के सबसे बड़े पांच सौदे की बात करें तो इसमें भारत की भी एक डील शामिल है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 24, 2022 पर 11:18 AM
Top Corporate Deals in 2022: दुनिया की पांच सबसे बड़ी कॉरपोरेट डील्स, भारत से भी एक सौदा सूची में शामिल
पिछले साल वर्ष 2021 में मर्जर एंड एक्विजिशंस (M&A) एक्विटिवीज रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं लेकिन कंपनियों के बीच बड़े सौदे इस साल भी हुए।

Top Corporate Deals 2022: दुनिया भर में कोरोना महामारी का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। इसके अलावा सख्त मौद्रिक नीतियों और रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई के चलते भी इस साल 2022 में कारोबारी गतिविधियां प्रभावित हुई। पिछले साल वर्ष 2021 में मर्जर एंड एक्विजिशंस (M&A) एक्विटिवीज रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं लेकिन कंपनियों के बीच बड़े सौदे इस साल भी हुए। दुनिया भर में इस साल के टॉप-5 कॉरपोरेट डील में एक भारत में भी हुआ है। यहां इस साल की दुनिया भर के 5 सबसे बडे़ सौदों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Amgen-Horizon Therapeutics Deal

बॉयोटक ड्रग डेवलपर एमजेन (Amgen) दुर्लभ बीमारियों के इलाज सेग्मेंट में अपना और विस्तार कर रही है। इसके तहत कंपनी ने 12 दिसंबर 2022 को दवा कंपनी होरिजोन थेरेप्यूटिक्स (Horizon Therapeutics) को खरीदने का सौदा किया है। इस सौदे की वैल्यू 2640 करोड़ डॉलर है और इसके हिसाब से यह इस साल का पांचवा सबसे बड़ा सौदा है। होरिजोन के शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 116.50 डॉलर मिलेंगे।

Top IPOs in 2022: इन कंपनियों की लिस्टिंग ने जमकर दिया मुनाफा, 8 गुना से ज्यादा बढ़ी निवेशकों की वेल्थ

HDFC Bank-HDFC Deal

सब समाचार

+ और भी पढ़ें