Get App

दुनिया के सभी अरबपतियों के पास कुल 13.7 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति, पिछले साल से 10% कम: रिपोर्ट

दुनिया में सबसे अधिक अरबपति चीन में रहते हैं। इसके बाद इस लिस्ट में क्रमश: अमेरिका और भारत का नाम है। 'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023' नाम से जारी एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। लिस्ट के मुताबिक पूरी दुनिया के 53% अरबपति सिर्फ 2 देशों- अमेरिका और चीन में रहते हैं। वहीं भारत में इस समय 187 अरबपति हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 28 कम है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 22, 2023 पर 6:18 PM
दुनिया के सभी अरबपतियों के पास कुल 13.7 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति, पिछले साल से 10% कम: रिपोर्ट
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में इस समय कुल 3,112 अरबपति है

दुनिया में सबसे अधिक अरबपति चीन में रहते हैं। इसके बाद इस लिस्ट में क्रमश: अमेरिका और भारत का नाम है। 'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023' नाम से जारी एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। लिस्ट के मुताबिक पूरी दुनिया के 53% अरबपति सिर्फ 2 देशों- अमेरिका और चीन में रहते हैं। वहीं भारत में इस समय 187 अरबपति हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 28 कम है। रिपोर्ट में कहा गया है पूरी दुनिया में इस समय कुल 3,112 अरबपति है। हालांकि यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 8% या 269 कम है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक, पिछले साल तक पूरी दुनिया में 3,381 अरबपति थे।

हालांकि अभी भी अरबपतियों की यह संख्या कोरोना-पूर्व के समय (2020) से अधिक है। वहीं अगर 10 साल पहले के 1,453 अरबपतियों से तुलना करें तो यह दोगुना से अधिक है। रिपोर्ट में यह भी बताया कि इन अरबपतियों की कुल ग्लोबल वेल्थ पिछले साल के मुकाबके 10% घटकर 13.7 लाख करोड़ डॉलर रहा।

दुनिया की 57% आबादी वाले एशिया में पुरी दुनिया के 49% अरबपति और दुनिया की 39% संपत्ति है। कुल संपत्ति के मामले में यह महाद्वीप उत्तरी अमेरिका और यूरोप से आगे है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें