Get App

Kotak Group's Big Plan: कंपनियों को सीधे लोन बांटेगा कोटक ग्रुप, प्राइवेट क्रेडिट फंड लॉन्च करने की है तैयारी

Kotak Group's Big Plan: प्राइवेट क्रेडिट अब एक एक्सेट क्लास के रूप में दुनिया भर में फैल चुका है और भारत भी इसके लिए अहम केंद्र बन चुका है। इसके तहत इंस्टीट्यूशंस और फंड कंपनियों को सीधे लोन देते हैं क्योंकि निवेशकों को हाई रिटर्न चाहिए होता है। कोटक महिंद्रा एएमसी की कॉम्पटीटर्स निप्पन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट और आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी पहले ही इस क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 17, 2024 पर 4:04 PM
Kotak Group's Big Plan: कंपनियों को सीधे लोन बांटेगा कोटक ग्रुप, प्राइवेट क्रेडिट फंड लॉन्च करने की है तैयारी
Kotak Group's Big Plan: कोटक ग्रुप इस साल का अपना पहला प्राइवेट क्रेडिट फंड लॉन्च करने जा रहा है। सीधे लोन बांटने वाले मार्केट में इस समय कई कंपनियां उतर रही हैं तो इस रेस में दिग्गज अरबपति उदय कोटक के ग्रुप के एक इकाई भी शामिल हो रही है।

Kotak Group's Big Plan: कोटक ग्रुप इस साल का अपना पहला प्राइवेट क्रेडिट फंड लॉन्च करने जा रहा है। सीधे लोन बांटने वाले मार्केट में इस समय कई कंपनियां उतर रही हैं तो इस रेस में दिग्गज अरबपति उदय कोटक के ग्रुप के एक इकाई भी शामिल हो रही है। इस फंड का लक्ष्य करीब 1 हजार करोड़ रुपये जुटाने का है। यह जानकारी कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ नीलेश शाह ने दी है। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी 4.8 लाख करोड़ रुपये के एसेट मैनेज कर रही है और अब यह 1 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

दिसंबर तक लॉन्च हो सकता है फंड

नीलेश शाह का कहना है कि भारत में प्राइवेट क्रेडिट की मांग बढ़ रही है क्योंकि पुराने चैनल सिर्फ हाई रेटिंग वाले क्रेडिट मार्केट में ही काम कर रहे हैं। उन्होंने ये बातें सोमवार को एक इंटरव्यू में कही। कोटक ग्रुप की इकाई जो फंड जुटाएगी, वह परफॉर्मिंग क्रेडिट में निवेश होगा। देश की पांचवीं सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी इसे लेकर पांच लोगों की एक प्राइवेट क्रेडिट टीम बना रही है। पिछले महीने सौरभ त्रिपाठी को इस स्ट्रैटेजी के लिए चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर नियुक्त किया गया। नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद इस प्राइवेट क्रेडिट फंड के दिसंबर तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

तेजी से बढ़ रहा प्राइवेट क्रेडिट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें