यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत शेयरों की बिक्री के जरिये 6,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। फंड का इस्तेमाल बैंक की बिजनेस ग्रोथ को बढ़ावा देने में किया जाएगा। बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने पब्लिक इश्यू के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है, जिसके तहत 6,000 करोड़ तक इक्विटी कैपिटल के जरिये जुटाए जा सकते हैं। इसके अलावा, बैंक राइट्स इश्यू या QIP के जरिये बाकी रकम जुटा सकता है।
