Gujarat Global Summit 2024: वाइब्रेंट शिखर सम्मेलन से पहले 1.50 लाख करोड़ रुपये के MoU पर हस्ताक्षर

Gujarat Global Summit 2024: GMB के वाइस चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि 10-12 जनवरी तक गांधीनगर में आयोजित होने वाले वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (VGGS) के 10वें संस्करण से पहले कुल 1.5 लाख करोड़ रुपये की निवेश राशि वाले प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हुए

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 7:05 PM
Story continues below Advertisement
Gujarat Global Summit: वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 10-12 जनवरी तक गांधीनगर में आयोजित होगा

Gujarat Global Summit 2024: गुजरात समुद्री बोर्ड (GMB) ने अगले महीने होने वाले 10वें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (10th Vibrant Gujarat Global Summit) से पहले 200 से अधिक कंपनियों के साथ 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बंदरगाह विकास के लिए राज्य सरकार की एजेंसी GMB ने 140 से अधिक इन्वेस्टमेंट लेटर ऑफ इंटेंट (IIF) और लगभग 50 रणनीतिक साझेदारी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।

GMB के वाइस चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि 10-12 जनवरी तक गांधीनगर में आयोजित होने वाले वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (VGGS) के 10वें संस्करण से पहले कुल 1.5 लाख करोड़ रुपये की निवेश राशि वाले प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हुए।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जीएमबी VGGS के 10वें संस्करण के तहत 11 जनवरी को गुजरात में बंदरगाह आधारित शहरी विकास पर एक सेमीनार की मेजबानी करेगा। इससे 90,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। बेनीवाल ने कहा कि ने कहा कि सेमिनार को शहरी सिस्टम में बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास की क्षमता का पता लगाने, चर्चा करने और बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है।


ये भी पढ़ें- PM Modi Youtube: पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 2 करोड़ हुई, दुनिया के दिग्गज नेताओं को पछाड़ा

बेनीवाल ने कहा कि आगामी सेमिनार का मकसद बंदरगाह आधारित शहरी विकास की अवधारणा को बढ़ावा देना है, जिसमें आर्थिक वृद्धि और शहरी परिवर्तन की क्षमता पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के शामिल होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।