Get App

Iran-Israel War का भारत पर कितना असर? किन चीजों के आयात-निर्यात को लगेगा झटका?

US-Iran War effect on India: मिडिल ईस्ट इस समय काफी उबल रहा है और चर्चा अब इस बात की शुरू हो चुकी है कि भारत पर इसका कितना असर होगा। ईरान और इजरायल की इस जंग में जानिए दोनों देशों के साथ भारत के क्या कारोबारी संबंध हैं और दोनों देशों की लड़ाई से ओवरऑल क्या असर पड़ सकता है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 01, 2026 पर 12:57 PM
Iran-Israel War का भारत पर कितना असर? किन चीजों के आयात-निर्यात को लगेगा झटका?
US-Iran War effect on India: पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और ईरान के बीच $168 करोड़ का कारोबार हुआ था जोकि भारत के कुल द्विपक्षीय कारोबार $1.74 लाख करोड़ का महज 0.01% ही रहा।

US-Iran War effect on India: ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा दिया है। हालांकि भारत और ईरान के बीच आपसी कारोबार बहुत अधिक नहीं है और मुख्य रूप से यह दवाओं और फलों तक सीमित है। ऐसे में मौजूदा तनाव से दोनों देशों के बीच कारोबार पर सीधा बड़ा असर पड़ने की संभावना कम है और भारत की अर्थव्यवस्था पर भी इसका सीमित असर पड़ सकता है। हालांकि दूसरी तरफ इजरायल के साथ कारोबार पर असर पड़ सकता है। ईरान पर हमले के खिलाफ इजरायल को अमेरिका का सपोर्ट मिला हुआ है। बता दें कि शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया है, जिसे उन्होंने बड़ा मिशन बताया और कहा कि इसका लक्ष्य ईरानी शासन से बने संभावित खतरों के असर को खत्म करना है।

भारत और ईरान के बीच कितना बड़ा है कारोबार?

पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और ईरान के बीच $168 करोड़ का कारोबार हुआ था जोकि भारत के कुल द्विपक्षीय कारोबार $1.74 लाख करोड़ का महज 0.01% ही रहा। करीब छह साल पहले 2018-19 में दोनों देशों के बीच $1703 करोड़ का कारोबार हुआ था। दोनों देशों के बीच के कारोबार में इस तेज गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते ईरान से कच्चे तेल के आयात में भारी कमी है। अब दोनों देशों के अपने-अपने आयात-निर्यात की बात करें तो 2024-25 में ईरान से भारत में $44 करोड़ का माल आया तो भारत से ईरान को $124 करोड़ का सामान भेजा गया था। भारत से ईरान को मुख्य रूप से बासमती चावल, चाय, चीनी, ताजे फल और दवाईयां भेजी गई तो वहां से सेब, पिस्ता, खजूर और कीवी का आयात हुआ।

इजरायल के साथ कारोबार पर दिख सकता है जंग का असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें