Get App

Zomato से एक और को-फाउंडर का इस्तीफा, अब आकृति चोपड़ा ने छोड़ा साथ

आकृति चोपड़ा लगभग दो वर्षों के अंदर कंपनी से बाहर निकलने वाली 5वीं को-फाउंडर हैं। कंपनी ने उनके इस्तीफे के बारे में शेयर बाजारों को बता दिया है। चोपड़ा से पहले सीनियर पोजिशन के कई अन्य लोग भी फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato का साथ छोड़ चुके हैं। हालांकि, जोमैटो राहुल गंजू और प्रद्योत घाटे को वापस ले आई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 27, 2024 पर 9:04 PM
Zomato से एक और को-फाउंडर का इस्तीफा, अब आकृति चोपड़ा ने छोड़ा साथ
आकृति चोपड़ा ब्लिंकइट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा की पत्नी भी हैं।

जोमैटो (Zomato) की को-फाउंडर और चीफ पीपुल ऑफिसर आकृति चोपड़ा (Akriti Chopra) ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले 13 साल से कंपनी के साथ थीं। कंपनी ने 27 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज को इस बारे में इनफॉर्म किया। चोपड़ा ने अपने एग्जिट मेल में लिखा है, "दीपी (दीपिंदर गोयल), जैसा कि डिस्कस किया गया था, औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा भेज रही हूं, जो आज 27 सितंबर 2024 से प्रभावी है। पिछले 13 वर्षों की यात्रा अविश्वसनीय रूप से समृद्ध रही है। हर चीज के लिए धन्यवाद। मैं हमेशा बस एक कॉल दूर हूं।'

दीपिंदर गोयल, जोमैटो के को-फाउंडर और सीईओ हैं। आकृति चोपड़ा ब्लिंकइट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा की पत्नी भी हैं। चोपड़ा लगभग दो वर्षों के अंदर कंपनी से बाहर निकलने वाली 5वीं को-फाउंडर हैं। इससे पहले को-फाउंडर गुंजन पाटीदार, पंकज चड्ढा, गौरव गुप्ता और मोहित गुप्ता कंपनी का साथ छोड़ चुके हैं। चड्ढा 2018 में और गौरव गुप्ता 2021 में कंपनी छोड़ गए।

Paytm IPO के लिए चुन लिए गलत बैंकर', विजय शेखर शर्मा ने सबसे बड़े अफसोस का किया खुलासा

चोपड़ा से पहले सीनियर पोजिशन के कई अन्य लोग भी जोमैटो का साथ छोड़ चुके हैं। पूर्व सीटीओ गुंजन पाटीदार ने जनवरी 2023 में को-फाउंडर मोहित गुप्ता के कंपनी छोड़ने के कुछ हफ्ते बाद इस्तीफा दे दिया था। लगभग उसी वक्त कंपनी के न्यू इनीशिएटिव्स हेड और पूर्व फूड डिलीवरी चीफ राहुल गंजू और जोमैटो की इंटरसिटी लीजेंड्स सर्विस के हेड सिद्धार्थ झावर ने भी इस्तीफा दे दिया था।हालांकि, जोमैटो राहुल गंजू और प्रद्योत घाटे को वापस ले आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें