Get App

Zomato अब एक शहर से दूसरे शहर में करेगी डिलीवरी, किसी भी शहर से कर सकते हैं ऑर्डर

कंपनी ने इससे कुछ महीनों पहले ही गुरुग्राम में 10 मिनट में फूड डिलिवरी पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। हालांकि, इस सर्विस को अभी तक कहीं और शुरू नहीं किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2022 पर 9:03 PM
Zomato अब एक शहर से दूसरे शहर में करेगी डिलीवरी, किसी भी शहर से कर सकते हैं ऑर्डर
Zomato अब एक शहर से दूसरे शहर में करेगी होम डिलीवरी

Zomato ने 'लीजेंड्स' नाम से एक इंटर-सिटी डिलीवरी सर्विस का एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इस सर्विस के जरिए NCR के कुछ चुनिंदा यूजर्स कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ और दूसरे शहरों में रोस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। यूजर्स इससे दूसरे शहरों के रेस्टोरेंट से भी खाना मंगा सकते हैं।

कंपनी ने इससे कुछ महीनों पहले ही गुरुग्राम में 10 मिनट में फूड डिलिवरी पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। हालांकि, इस सर्विस को अभी तक कहीं और शुरू नहीं किया गया है।

कंपनी ने कहा, "रेस्टोरेंट ताजा खाना तैयार करता है और एयर ट्रांजिट के दौरान इसे सुरक्षित रखने के लिए रीयूजेबल और टैम्पर-प्रूफ कंटेनरों में पैक किया जाता है। स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मोबाइल रेफ्रिजरेशन तकनीक खाने को फ्रीज करने या किसी भी तरह के प्रिजर्वेटिव को ऐड किए बिना प्रिजर्व करती है।"

इसने आगे कहा, "हम अगले कुछ हफ्तों में इसे दूसरे शहरों में तेजी से बढ़ाएंगे... 100 से ज्यादा एयर पोर्ट और भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यंजनों के ज्यादा प्रसार के साथ, आकाश इस बात की सीमा है कि 'इंटरसिटी लीजेंड' कितना बड़ा बन सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें