Get App

Commodity Market: क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आगे कैसी रहेगी इसकी चाल

ब्रेंट की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ब्रेंट 4 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में 3 फीसदी भागा है। वहीं 1 साल में ब्रेंट 40 फीसदी चढा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2022 पर 1:14 PM
Commodity Market: क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आगे कैसी रहेगी इसकी  चाल
साल 2022 के लिए OPEC ने डिमांड आउटलुक घटाया है। आगे प्रोडक्शन नहीं बढ़ने की आशंका से कच्चे तेल में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।

साल 2022 के लिए OPEC ने डिमांड आउटलुक घटाया है। आगे प्रोडक्शन नहीं बढ़ने की आशंका से कच्चे तेल में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। वहीं डॉलर में मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में पर असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में क्रूड और सोने-चांदी की चाल पर आइए विस्तार पर डालते है एक नजर।

डॉलर का भाव फिर 105 के पार निकला है । क्रूड 100 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं WTI में भी 93 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि एक हफ्ते में ब्रेंट करीब 4.5 फीसदी चढ़ा है । वहीं WTI एक हफ्ते में 5.25% से ज्यादा चढ़ा है।

बता दें कि OPEC ने 2022 के लिए ग्लोबल मांग का अनुमान घटाया है। अप्रैल से लगातार तीसरी बार मांग का अनुमान घटाया गया है। ओपेक ने मांग का अनुमान 3 लाख bpd घटाकर 2.88 करोड़ bpd किया है। OPEC ने 2023 के लिए भी ग्लोबल मांग का अनुमान घटाया है। EIA ने 2022 के लिए ग्लोबल मांग अनुमान बढ़ाया है। 21 लाख BDP बढ़ाकर 9.97 करोड़ BDP किया है। इधर गैस की ऊंची कीमतों से मांग को सपोर्ट मिल रहा है। 2023 में रूस का उत्पादन 20% घट सकता है। दिसंबर 2021 के बाद US की इन्वेंटरी सबसे ज्यादा रही है। US में गैसोलीन की इन्वेंटरी 6% गिरी है।

ब्रेंट की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ब्रेंट 4 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में 3 फीसदी भागा है। वहीं 1 साल में ब्रेंट 40 फीसदी चढा है। वहीं WTI 1 हफ्ते में ब्रेंट 5 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में 0.24 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 1 साल में ब्रेंट 37 फीसदी चढा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें