Get App

Commodity Market:महंगाई ने गिराई सोने की मांग, जानिए आगे कैसी रहेगी इसकी चाल

सोने की कीमतों में लगी आग की आंच मांग पर दिखने लगी है। World Gold Council की रिपोर्ट बताती है कि देश में सोने की मांग में गिरावट आई है जो कि 1-2 परसेंट नहीं बल्कि 8 परसेंट है । हालांकि अप्रैल जून में सोने का इंपोर्ट बढ़ा है, लेकिन निवेश से लेकर सेंट्रल बैंकों की खरीदारी तक घटी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2023 पर 5:09 PM
Commodity Market:महंगाई ने गिराई सोने की मांग, जानिए आगे कैसी रहेगी इसकी चाल
अप्रैल-जून में सोने की मांग 7% गिरी है जबकि देश में सोने की मांग 158.1 टन रही है। वहीं अप्रैल-जून में गहनों की बिक्री भी गिरी है।

सोने की कीमतों में लगी आग की आंच मांग पर दिखने लगी है। World Gold Council की रिपोर्ट बताती है कि देश में सोने की मांग में गिरावट आई है जो कि 1-2 परसेंट नहीं बल्कि 8 परसेंट है । हालांकि अप्रैल जून में सोने का इंपोर्ट बढ़ा है, लेकिन निवेश से लेकर सेंट्रल बैंकों की खरीदारी तक घटी है। क्या हैं कारण और क्या आने वाले समय में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।

देश में सोने की मांग

अप्रैल-जून में सोने की मांग 7% गिरी है जबकि देश में सोने की मांग 158.1 टन रही है। वहीं अप्रैल-जून में गहनों की बिक्री भी गिरी है। वहीं गहनों की खपत 8% गिरकर 129 टन रहा है। वहीं कीमतें में तेजी मांग, बिक्री में गिरावट के कारण सोने की मांग में कमी आई है। 18 कैरेट के सोने की मांग ज्यादा रही। सोने में निवेश भी 3% तक गिरा है।

देश में सोना के आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में सोने की मांग 7 फीसदी गिरा है जबकि गहनों की मांग में 8 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं सिक्के और बार में 3 फीसदी टूटा है। अप्रैल-जून 2022 में सोने की मांग 170.1 टन रही है जबकि अप्रैल-जून 2023 में 158.1टन रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें