Get App

Crude Oil: मंदी की आहट से घबराया क्रूड, 1 दिन में ब्रेंट का भाव 3.50% टूटा

मंदी के डर से क्रूड में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। क्रूड का भाव 4% से ज्यादा गिरकर 78 डॉलर के करीब पहुंचा है। दरअसल, अमेरिका में मंदी के आशंका ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। जिसके बाद से क्रूड के दम पर दबाव देखने को मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2023 पर 1:13 PM
Crude Oil: मंदी की आहट से घबराया क्रूड, 1 दिन में ब्रेंट का भाव 3.50% टूटा
कच्चा तेल 4 हफ्तों के निचले स्तरों पर पहुंचा है। ब्रेंट का भाव 1 दिन में करीब 3.50% टूटा है। वहीं ब्रेंट का भाव कल $77.50 तक लुढ़का है।

मंदी के डर से क्रूड में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। क्रूड का भाव 4% से ज्यादा गिरकर 78 डॉलर के करीब पहुंचा है। दरअसल, अमेरिका में मंदी के आशंका ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। जिसके बाद से क्रूड के दम पर दबाव देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड 3.8% की कमजोरी के साथ 77.69 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 3.6% की कमजोरी के साथ 74.30 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आया।

कच्चा तेल 4 हफ्तों के निचले स्तरों पर पहुंचा है। ब्रेंट का भाव 1 दिन में करीब 3.50% टूटा है। वहीं ब्रेंट का भाव कल $77.50 तक लुढ़का है। आज भी ब्रेंट में $78 के नीचे कारोबार कर रहा है। WTI में भी $75 के नीचे कारोबार कर रहा है। दरें बढ़ने की आशंका ने दबाव बनाया है। मई में US फेड ,ECB दरें बढ़ा सकते हैं। महंगाई के कारण मांग में कच्चे तेल की गिरावट की आशंका है। डीजल की ग्लोबल मांग में गिरावट आई है।

Wheat Price: गेहूं से भरने लगे हैं सरकारी गोदाम, क्या इस बार नहीं चढ़ेंगे दाम?

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें