Crude Oil: 3 महीनों की ऊंचाई पर कच्चे तेल के दाम पहुंचे है। दरअसल, चीन में मांग बढ़ने की उम्मीद से क्रूड कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट 76 डॉलर के पार निकला है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार 5वें दिन तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट का भाव 76.55 डॉलर तक पहुंचा है जबकि WTI का भाव 73 डॉलर के पार निकला है। इस बीच MCX पर भी भाव 6290 के पार निकला।
