Get App

Edible Oil Price News: और महंगा हो सकता है खाने का तेल, क्या त्योहारों में बिगड़ेगा घर का बजट

Edible Oil Price News: खाने के तेल की कीमतों में आया उछाल आपको त्योहारी सीजन (फेस्टिवल) में रुला सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है कि जून में महंगाई के आंकड़ों को देखें तो दालों और सब्जियों के दामों में कमी देखने को मिली है। लेकिन खाद्य तेलों की महंगाई में डबल डिजिट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जून में खाने के तेल की महंगाई दर 17.75 फीसदी पर आई है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jul 16, 2025 पर 6:00 PM
Edible Oil Price News: और महंगा हो सकता है खाने का तेल, क्या त्योहारों में बिगड़ेगा घर का बजट
सरसों की तरह की अन्य खाद्य तेलों की कीमतों में बीते 1 साल में इजाफा देखने को मिला है।

Edible Oils: खाने के तेल की कीमतों में आया उछाल आपको त्योहारी सीजन (फेस्टिवल) में रुला सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है कि जून में महंगाई के आंकड़ों को देखें तो दालों और सब्जियों के दामों में कमी देखने को मिली है। लेकिन खाद्य तेलों की महंगाई में डबल डिजिट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जून में खाने के तेल की महंगाई दर 17.75 फीसदी पर आई है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि त्योहारों की शुरुआत के साथ खाने के तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

सरकार के ड्यूटी घटाने का भी असर नहीं खाने की कीमतों पर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। सरसों तेल के दाम 27 फीसदी और सूरजमुखी तेल की कीमतों में 31% का उछाल आया है। सरसों तेल का दाम 178 रुपये प्रति लीटर हुआ है। जबकि 1 साल पहले सरसों के तेल की कीमत 140रुपये प्रति लीटर थी।

सरसों की तरह की अन्य खाद्य तेलों की कीमतों में बीते 1 साल में इजाफा देखने को मिला है। वनस्पति तेल की कीमत 1 साल पहले 124 रुपये प्रति लीटर थी जो अब बढ़कर 157 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गई है ।

इसी तरह सूरजमुखी तेल की कीमत 1 साल पहले 122 रुपये प्रति लीटर थी जो अब बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गई है । पाम ऑयल की कीमत 1 साल पहले 99 रुपये प्रति लीटर थी जो अब बढ़कर 130 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गई है । वहीं सोया तेल की कीमत 1 साल पहले 120 रुपये प्रति लीटर थी जो अब बढ़कर 146 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गई है ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें