Get App

Gold Price: ग्लोबल फैक्टर ने बढ़ाई सोने की चमक, क्या जल्द ₹87,000 के पार होंगे भाव, जानें एक्सपर्ट्स की राय

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। देश में भी दाम रिकॉर्ड हाई के करीब कारोबार कर रहे हैं। दरअसल अमेरिका में जबसे डॉनल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की कमान संभाली है। तब सोने में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2025 पर 12:47 PM
Gold Price: ग्लोबल फैक्टर ने बढ़ाई सोने की चमक, क्या जल्द ₹87,000 के पार होंगे भाव, जानें एक्सपर्ट्स की राय
इंटरनेशनल मार्केट में सोने में तेजी जारी है। सोना कल रिकॉर्ड $2,973.74 तक पहुंचा। जबकि MCX पर भी भाव रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचा है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। देश में भी दाम रिकॉर्ड हाई के करीब कारोबार कर रहे हैं। दरअसल अमेरिका में जबसे डॉनल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की कमान संभाली है। तब सोने में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। COMEX पर कीमतों में लगातार दूसरे महीने तेजी देखने को मिली है। वहीं फरवरी में भी दाम अब तक 5% तक चढ़ चुके हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने में तेजी जारी है। सोना कल रिकॉर्ड $2,973.74 तक पहुंचा। जबकि MCX पर भी भाव रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचा है। सोने का अप्रैल वायदा कल 86515 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था। 19 फरवरी को सोने ने 86,592 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रिकॉर्ड बनाया था।

बता दें कि आज भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब नजर आ रही है। कीमतों में लागातर दूसरे महीने तेजी जारी है। फरवरी में अब तक सोने के दाम करीब 5% चढ़े है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से सोने को सपोर्ट मिला है। दरसअल, डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ टेंशन वापस लौटी। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा, मैक्सिको पर टैरिफ लगेगा। दोनों देशों से इंपोर्ट पर टैरिफ लगेगा। 4 मार्च तक दोनों देशों के टैरिफ रोक लगी थी। इस बीच अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि टैरिफ की दर अभी तक तय नहीं है। अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगना तय है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें