Get App

Akshaya Tritiya 2022: पिछले 2 साल में गोल्ड ETF पर रिटेल निवेशक हुए मेहरबान, जानिए क्या रही वजह

गोल्ड FOFआपको SIP के जरिए भी गोल्ड ETF में निवेश की सुविधा देते हैं। जिसकी वजह से हाल के दिनों में गोल्ड ETF की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 1:58 PM
Akshaya Tritiya 2022: पिछले 2 साल में गोल्ड ETF पर रिटेल निवेशक हुए मेहरबान, जानिए क्या रही वजह
हो सकता है कि गोल्ड एक ऑल टाइम आउट परफॉर्मर असेट न रहो, लेकिन इसने बाजार के अनिश्चतताओं से भरे दौर में निवेशकों को मुनाफे के साथ सुरक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF)पिछले 2 साल में काफी लोकप्रिय हुए हैं। निवेशक अब इक्विटी और डेट के आलावा दूसरे निवेश विकल्पों में डाइवर्सिफाई करने के महत्व को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ रहे हैं। इसका फायदा गोल्ड को मिल रहा है। निवेशकों में दूसरे निवेश विकल्पों को लेकर बढ़ी जागरूकता का फायदा विदेशी इक्विटीज के अलावा गोल्ड को भी मिला है।

जानकारों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के आउटब्रेक के बाद बाजार में आए भारी उतार-चढ़ाव के चलते गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके चलते ज्यादा से ज्यादा निवेशक गोल्ड ETF की तरफ रूख करते नजर आए हैं। इसके अलावा कोविड महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध जैसे संकटों ने इक्विटी में मार्केट में भारी अनिश्चितता पैदा कर दी है जिसकी वजह से सोने की सुरक्षित निवेश विकल्प अपील में इजाफा हुआ है।

आइये अक्षय तृतीया 2022 के मौके पर हम यह देखते हैं कि कैसे गोल्ड ETFने हमारी निवेश की वैल्यू को हाल के सालों में बढ़ाई है और कैसे लोकप्रियता के नए शिखर छुए हैं। बता दें कि गोल्ड ETF गोल्ड के घरेलू प्राइस को ट्रैक करते हैं। इक्विटी मार्केट के शेयरों की तरह ही BSE और NSE पर इनकी ट्रेडिंग होती है। निवेशक किसी भी कारोबारी दिन, किसी भी समय इनको मार्केट ऑवर में अपने डीमैट अकाउंट के जरिए खरीद बेच सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें