रूस- यूक्रेन संकट की वजह से नैचुरल गैस की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। वहीं सोने चांदी में दबाव में कारोबार हो रहा है। ब्रेंट के भाव लगातार 7 सालों की ऊंचाई पर बरकरार हैं और कल ब्रेंट का भाव 91 डॉलर के भी पार निकल गया था। WTI क्रूड तीसरे दिन भी 87 डॉलर के ऊपर दिख रहा है। MCX पर क्रूड 6500 रुपए के ऊपर दिख रहा है। सप्लाई गिरने की आशंका में क्रूड चढ़ा है। 2 फरवरी को OPEC+ बैठक करेंगे। अब सवाल ये है कि क्या क्रूड 100 डॉलर का होगा। क्रूड के दाम 7 साल की ऊंचाई पर बरकरार हैं। 27 जनवरी को ब्रेंट ने 91.04 डॉलर का हाई लगाया है। ब्रेंट के भाव लगातार 6 हफ्तों से चढ़ रहे हैं। ब्रेंट 2 महीने में 24% से ज्याजा चढ़ा है। WTI का भाव लगातार तीसरे दिन 87 डॉलर के ऊपर है। जनवरी में पहली बार WTI 87.30 डॉलर के ऊपर खुला। 27 जनवरी को WTI ने छूआ 88.54 डॉलर का स्तर छुआ। लगातार दूसरे दिन MCX पर क्रूड 6500 रुपए के ऊपर है। 2 महीने में MCX पर क्रूड 31% से ज्यादा चढ़ा है।
