Get App

Commodity Market: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए क्रूड में दबाव की क्या है वजह

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। COMEX पर सोने का भाव 1800 डॉलर के ऊपर निकला है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2021 पर 1:11 PM
Commodity Market: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए क्रूड में दबाव की क्या है वजह
त्योहारी मांग बढ़ने से सोना दायरे में कारोबार कर रहा है। यूएस ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से सोने में सपोर्ट बना हुआ है।

2021 में कोरोना और दूसरे कई कारणों से कई एग्री कमोडिटी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ऐसे में 2022 का आउटलुक क्या कहता है? आइए डालते है एक नजर और साथ साथ ही ओमिक्रॉन के बढ़ने मामलों का असर क्रूड की कीमतों पर दिखने लगा है। 4 जनवरी को OPEC+ देश क्या फैसला ले सकते हैं और आपको क्या स्ट्रैटेजी अपनानी चाहिए। वही दूसरी औऱ सोने-चांदी की चाल कैसी है इसपर भी डालेंगे एक नजर।

सोना ऊपर, चांदी पर दबाव

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। COMEX पर सोने का भाव 1800 डॉलर के ऊपर निकला है। पिछले 9 दिनों से COMEX पर सोना 1800 डॉलर के ऊपर बना हुआ है जबकि इसने COMEX पर 1,812.95 डॉलर का हाई लगाया है। वहीं MCX पर 6 हफ्ते से सोना 48000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। इस बीच COMEX पर चांदी की कीमतों में हल्का दबाव बना हुआ है। MCX पर चांदी 62,400 के नीचे आई है।

उतार-चढ़ाव के कारण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें