Get App

Gold rate today : सोना 800 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ महंगा, चांदी में 1,000 रुपये का उछाल

जिओपॉलिटिकल टेंशन (geopolitical tensions) के चलते सोने की कीमतें एक साल से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2022 पर 10:36 AM
Gold rate today : सोना 800 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ महंगा, चांदी में 1,000 रुपये का उछाल
रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रिस्क सेंटीमेंट के चलते सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है

Gold and silver prices today : रूस-यूक्रेन क्राइसिस (Russia-Ukraine crisis) से जुड़े नए घटनाक्रमों के चलते भारतीय बाजारों में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 1.5 फीसदी की मजबूती के साथ 50,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 65,869 रुपये प्रति किग्रा पर बना हुआ है।

रिस्क सेंटीमेंट के चलते सोने को मिल रहा सपोर्ट

ग्लोबल मार्केट में, पश्चिम देशों द्वारा यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रिस्क सेंटीमेंट के चलते सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। सोने की कीमतें 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 1,909.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं, जिससे इस महीने सोना 6 फीसदी से ज्यादा मजबूत हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें