गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) से इस साल अप्रैल महीने में 396 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी देखने को मिली है। निवेशकों की ओर से प्रॉफिट बुकिंग के चलते यह निकासी हुई है। इससे पहले मार्च 2023 में निवेशकों ने गोल्ड ETF से पैसे निकाले थे। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (Amfi) के आंकड़ों के अनुसार, इस निकासी के बावजूद अप्रैल के अंत में गोल्ड फंड्स के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 5 प्रतिशत बढ़कर 32,789 करोड़ रुपये हो गए। यह आंकड़ा मार्च महीने में 31,224 करोड़ रुपये था।
