Get App

Gold Price Today: सोने में उछाल, 51,750 रुपये पहुंची कीमत, क्या आपको खरीदना चाहिए?

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमतों में शानदार तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 592 रुपये चढ़कर 51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2022 पर 9:30 PM
Gold Price Today: सोने में उछाल, 51,750 रुपये पहुंची कीमत, क्या आपको खरीदना चाहिए?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,747 डॉलर प्रति औंस था।

सोने (Gold) में गुरुवार को शानदार तेजी दिखी। विदेशी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों से कमोटिडी एक्सचेंज MCX गोल्ड फ्यूचर्स 0.95 फीसदी चढ़कर 51,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, शाम तक तेजी थोड़ी कम हो गई। यह 0.69 फीसदी यानी 348 रुपये की तेजी के साथ 51,068 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। सिल्वर की कीमतों में भी तेजी रही। यह 56,521 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

दिल्ली सर्राफा बााजार में सोने की हाजिर कीमतों में शानदार तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 592 रुपये चढ़कर 51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को सोना 51,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिल्ली सर्राफ बााजर में गुरुवार को चांदी भी 1,335 रुपये चढ़कर 56,937 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : AirAsia दे रही 1,499 रुपये में हवाई सफर का मौका, जानिए कब तक करा सकते हैं बुकिंग

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,747 डॉलर प्रति औंस था। सिल्वर का भाव 19.38 डॉलर प्रति औंस था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) ने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इंटेरस्ट रेट 75 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाने से सोने में मजबूती देखने को मिली।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने लगातार दो बार इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है। उसने इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की पॉलिसी अपनाई है। उसने कहा है कि इस साल के अंत तक इंटरेस्ट रेट 3 से 3.5 फीसदी के बीच रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें