Gold Rate in 2022 : नए साल यानी 2022 में सोना रिटर्न के लिहाज से इनवेस्टर्स के लिए शानदार रह सकता है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी के डर, इनफ्लेशन की चिंताओं और मजबूत यूएस डॉलर के दम पर 2022 में सोने की कीमतें 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से ऊपर जा सकती हैं। 2021 की दूसरी छमाही में पीली धातु में खासी कमजोरी दर्ज की गई थी।
