Get App

Gold Price Today: हाजिर बाजार में गोल्ड की कीमतें ब्रेकआउट के कगार पर, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या है ये खरीदारी का सही मौका

Religare Broking के विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि आगे आने वाले हफ्ते में गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2022 पर 11:33 AM
Gold Price Today: हाजिर बाजार में गोल्ड की कीमतें ब्रेकआउट के कगार पर, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या है ये खरीदारी का सही मौका
डॉलर इंडेक्स में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट आई है और बेंचमार्क 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 6 हफ्ते के नए निचले स्तर पर पहुंच गई है ।

Gold price today: डॉलर इंडेक्स में लगातार आ रही गिरावट और 10 ईयर बॉन्ड यील्ड के 6 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंचने के साथ ही सोने के भाव में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर जून 2022 गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को 50,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें शुक्रवार को 1853 डॉलर प्रति औंस पर सेंटल हुई। अंतराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने ने 1862 डॉलर प्रति औंस का इंट्राडे हाई बनाया।

Religare Broking के विपुल श्रीवास्तव ने सोने के आउटलुक पर बात करते हुए कहा कि हाल के प्राइस करेक्शन के बाद सोने में लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त देखने को मिली है। डॉलर इंडेक्स में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट आई है और बेंचमार्क 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 6 हफ्ते के नए निचले स्तर पर पहुंच गई है । ये दोनों फैक्टर सोने को सपोर्ट दे रहे हैं। हालांकि यूएस फेड के हाल में जारी मिनट में कठोर मौद्रिक नीतियों के संकेत के चलते सोने की बढ़त सीमित रही है। इसके अलावा ग्लोबल इक्विटी मार्केट में आ रहे सुधार के चलते भी सोने की चमक पर कुछ असर पड़ा है।

भारत बनेगा दुनिया का ड्रोन हब, इन 5 स्टॉक्स को लग सकते है पंख

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि हाजिर बाजार में सोने की कीमतें 1865 डॉलर के ऊपर ब्रेकआउट देने के लिए तैयार नजर आ रही हैं । इस ब्रेकआउट के बाद हाजिर बाजार में सोने का भाव हमें शॉर्ट टर्म में 1900 डॉलर प्रति औंस तक जाता नजर आ सकता है। वहीं इसी अवधि में एमसीएक्स पर सोने का भाव 53,000 रुपये का स्तर छू सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें