Get App

Gold price Today: मई 2021 के बाद सोने में दिखी सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी, क्या आपको करनी चाहिए अभी खरीद

अनुज गुप्ता का कहना है कि एमसीएक्स गोल्ड की खरीदारी 51,500 - 51,800 की रेंज में 53,800-54,000 रुपये के टार्गेट के लिए की जा सकती है। इसके लिए 51,000 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2022 पर 12:52 PM
Gold price Today: मई 2021 के बाद सोने में दिखी सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी, क्या आपको करनी चाहिए अभी खरीद
IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि हाजिर बाजार में 2022 में अब तक डॉलर के मुकाबले रुपया 2.48 फीसदी टूट गया है

Gold price Today: Russia-Ukraine war पूरी दुनिया में महंगाई को लेकर एक बहुत बड़ी चिंता बन गया है। दुनिया भर में कमोडिटीज के भाव में भारी तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर सोने के भाव में मई 2021 के बाद सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली है। आज एमसीएक्स गोल्ड प्राइस 52,549 रुपये प्रति 10 ग्राम पर नजर आ रहा है। तमाम कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि नियर टर्म में सोना 54,000 रुपये का स्तर छु सकता है।

Religare Broking के सुगंधा सचदेव का कहना है कि रूस और यूक्रेन के संघर्ष ने बाजार में रिस्क सेटिमेंट को बढ़ा दिया है जिसकी वजह से लोग सोने में भारी निवेश करते नजर आ रहे है और गोल्ड की सुरक्षित निवेश विकल्प की अपील और ज्यादा बढ़ गई है । बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच इस हफ्ते सोने की कीमतों में मई 2021 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई जैसे -जैसे गंभीर रूप लेती जाएगी। वैसी ही सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े - Multibagger Penny stock: इस स्टॉक ने 5 साल में अपने निवेशकों को किया मालामाल, 1 लाख रुपये को बनाए 78 लाख रुपये

इस बीच दूसरी कमोडिटी और कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल के चलते महंगाई से जुड़ी चिताएं और बढ़ गई है। जिसकी वजह से लोग महंगाई से निपटने के लिए हैजिंग रणनीति के तहत सोने में खरीदारी करते नजर आ रहे है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें