Gold के प्राइसेज दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इसमें 1,950 डॉलर प्रति औंस से नीचे कारोबार हो रहा है। आस्ट्रेलिया और कनाडा में अचानक इंटरेस्ट रेट्स बढ़ने से गोल्ड दबाव में आ गया है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ट्रेजरी यील्ड्स बढ़ने का असर भी गोल्ड पर पड़ा है। MetalFoucs रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में गोल्ड की मांग में 9 फीसदी तक कमी आने की उम्मीद है। दरअसल, केंद्रीय बैंकों ने गोल्ड की खरीदारी घटा दी है। 2022 में उन्होंने गोल्ड की रिकॉर्ड खरीदारी की थी।
