Get App

Gold Prices Today : सेफ हैवन डिमांड से सोने में तेजी, चांदी भी मजबूत, इन फैक्टर्स का दिखेगा कीमतों पर असर

घरेलू ब्रोकरेज जिओजित ने एक नोट में कहा, जब तक 1,848 डॉलर का सपोर्ट लेवल नहीं टूटता है, तब तक सोने में तेजी बनी रहेगी। इसके नीचे जाने पर खासी गिरावट देखने को मिल सकती है। चांदी में 21.50 डॉलर पर सपोर्ट बना हुआ है। इसके नीचे जाने पर 20 डॉलर तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2022 पर 11:55 AM
Gold Prices Today : सेफ हैवन डिमांड से सोने में तेजी, चांदी भी मजबूत, इन फैक्टर्स का दिखेगा कीमतों पर असर
एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.3 फीसदी बढ़कर 51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया

Gold prices today : वैश्विक बाजारों की तर्ज पर भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.3 फीसदी बढ़कर 51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ 62,451 रुपये प्रति किग्रा पर है। वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें 1,850.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर हैं, वहीं चांदी बढ़कर 22 डॉलर के नजदीक पहुंच गई है।

सोने के लिए अहम है 1,848 डॉलर का सपोर्ट

घरेलू ब्रोकरेज जिओजित ने एक नोट में कहा, “जब तक 1,848 डॉलर का सपोर्ट लेवल नहीं टूटता है, तब तक सोने में तेजी बनी रहेगी। इसके नीचे जाने पर खासी गिरावट देखने को मिल सकती है।” ब्रोकरेज ने कहा, चांदी में 21.50 डॉलर पर सपोर्ट बना हुआ है। इसके नीचे जाने पर 20 डॉलर तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

कीमतों में तेजी और वेडिंग सीजन खत्म होने के कारण पिछले हफ्ते भारत में सोने की कीमतों में कमजोरी बनी रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें