Get App

Gold Prices Today : सोना लगभग एक महीने की ऊंचाई पर, चांदी भी मजबूत, आगे कहां जाएंगी कीमतें?

एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.2 फीसदी मजबूत होकर 51,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 62,695 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2022 पर 1:19 PM
Gold Prices Today : सोना लगभग एक महीने की ऊंचाई पर, चांदी भी मजबूत, आगे कहां जाएंगी कीमतें?
ग्लोबल मार्केट में, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से मिले सपोर्ट के दम पर सोने की कीमतें लगभग एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गईं

Gold prices today : अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते शुक्रवार को सोना लगभग एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.2 फीसदी मजबूत होकर 51,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 62,695 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर में कमजोर से सोने में तेजी

ग्लोबल मार्केट में, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से मिले सपोर्ट के दम पर सोने की कीमतें लगभग एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गईं। हाजिर सोना (Spot gold) 1,867 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना हुआ है। हालांकि सप्ताह के दौरान इसमें अभी तक 0.8 फीसदी की मजबूती दिखी है। डॉलर में कमजोरी के चलते विदेशी खरीदारों के लिए सोना ज्यादा आकर्षक हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें