Get App

Gold prices Today : 6 महीने का निचला स्तर छूने के बाद मजबूत हुआ सोना, क्या अब खरीदारी का है समय?

एक दिन पहले वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही, क्योंकि डॉलर में मजबूती और ब्याज दरों में बढ़ोतरी से नॉन यील्डिंग एसेट्स के प्रति आकर्षण कम हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2022 पर 10:34 AM
Gold prices Today : 6 महीने का निचला स्तर छूने के बाद मजबूत हुआ सोना, क्या अब खरीदारी का है समय?
एमसीएक्स (MCX) पर सुबह 10.20 बजे गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.21 फीसदी मजबूत होकर 51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है

Gold prices Today : एक दिन पहले छह महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद बुधवार, 6 जुलाई को सोने की कीमतों में कुछ सुधार हुआ। डॉलर के दो साल से ज्यादा समय की ऊंचाई पर पहुंचने का असर सोने पर दिख रह है। आज सोना 0.4 फीसदी मजबूत होकर 1,770.71 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। एक दिन पहले पीली धातु 2.3 फीसदी कमजोर होकर 1,767.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी, जो इंट्राडे में दिसंबर के बाद का निचला स्तर है। भारत में आयात शुल्क में बढ़ोतरी के बाद हाल की गिरावट से कुछ राहत मिली है।

एमसीएक्स पर सोना मामूली मजबूत

एमसीएक्स (MCX) पर सुबह 10.20 बजे गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.21 फीसदी मजबूत होकर 51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 0.16 फीसदी कमजोर होकर 56,772 रुपये प्रति किग्रा पर बनी हुई है। मंगलवार को एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स में 1.5 फीसदी की गिरावट रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें