Get App

Gold rates : 2 दिन में 1000 रुपये टूटा सोना, 1 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने कहा, बीते साल सोने की मांग 79 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद, यह उछाल 2022 में भी जारी रहने का अनुमान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2022 पर 3:57 PM
Gold rates : 2 दिन में 1000 रुपये टूटा सोना, 1 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा
2021 में भारत में सोने की मांग 79 फीसदी बढ़ी

Gold prices in India : पिछले सेशन में भारी बिकवाली के चलते शुक्रवार को सोना लगभग एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले सेशन में लगभग 1,000 रुपये टूटने के बाद सोना एमसीएक्स (MCX) पर 47,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एमसीएक्स सिल्वर फ्यूचर बढ़कर 62,011 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया था।

नवंबर के बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट संभव

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में सोना फ्लैट रहा और नवंबर के बाद अपनी सबसे बड़ी वीकली गिरावट दर्ज करने की तैयारी में है। इसे यूस फेडरल रिजर्व के मार्च से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेतों के बाद यूएस डॉलर में मजबूती आने से झटका लगा। स्पॉट गोल्ड (Spot gold) 1,796.41 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट रहा, जिसमें इस हफ्ते अभी तक लगभग 2 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं स्पॉट सिल्वर (Spot silver) 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 22.69 डॉलर प्रति औंस रह गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें