Get App

Gold Rates Today : फेड के ब्याज दर बढ़ाने से सोना 7 महीने के निचले स्तर पर, जानिए कितनी रह गईं कीमतें

गोल्ड को महंगाई से बचाव में हेज के रूप में देखा जाता है, लेकिन महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने की होल्डिंग कॉस्ट बढ़ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2022 पर 11:13 AM
Gold Rates Today : फेड के ब्याज दर बढ़ाने से सोना 7 महीने के निचले स्तर पर, जानिए कितनी रह गईं कीमतें
दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड बैक्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड SPDR Gold Trust की होल्डिंग बुधवार को 0.12 फीसदी घटकर 952 टन रह गई

Gold and silver prices : ग्लोबल मार्केट की तर्ज पर गुरुवार, 22 सितंबर को भारत में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी रही। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.25 फीसदी कमजोर होकर 49,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो उसका 7 महीने का निचला स्तर है। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 57,059 रुपये प्रति किग्रा पर है।

यूएस फेड के ब्याज दर बढ़ाने का दिखा असर

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो गोल्ड की स्पॉट प्राइस 1 फीसदी कमजोर होकर 1,656.97 डॉलर प्रति औंस हैं। दरअसल, यूएस फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी के चलते सोने की कीमतों पर डॉलर में आई मजबूती और बॉन्ड यील्ड में उछाल का असर दिख रहा है। यूएस ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड्स बढ़कर 4 फीसदी से ऊपर पहुंच गई हैं, जो 2007 के बाद के ऊपरी स्तर पर हैं। डॉलर इंडेक्स दो दशकों के नए हाई पर पहुंच गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें