Get App

Gold Prices Today : सोना 2 महीने के निचले स्तर पर, क्या अक्षय तृतीया से पहले बना खरीदारी का मौका

यूएस फेडरल रिजर्व की तरफ से मॉनेटरी पॉलिसी में सख्ती की उम्मीद में डॉलर में तेजी और यूएस बॉन्ड यील्ड्स में मजबूती के साथ सोने और चांदी में कमजोरी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 5:15 PM
Gold Prices Today : सोना 2 महीने के निचले स्तर पर, क्या अक्षय तृतीया से पहले बना खरीदारी का मौका
एक्सपर्ट्स ने कहा, सोने को 50,880-50,720 रुपये पर सपोर्ट है, जबकि 51,380-51,550 पर रेजिस्टैंस है

Gold and silver rates : ग्लोबल मार्केट में कमजोर सेंटीमेंट के बीच भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) की कीमत शुरुआती कारोबार में 50,800 रुपये पर लगभग दो महीने के निचले स्तर तक गिरने के बाद 51,197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर फ्लैट रही। चांदी की कीमतें 0.6 फीसदी गिरकर 64,895 रुपये प्रति किग्रा पर आ गईं। डॉलर इंडेक्स पांच साल के उच्चतम स्तर पर है, जिससे सोना कम आकर्षक बना हुआ है।

अक्षय तृतीया से पहले मांग बढ़ने की उम्मीद

ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना (spot gold) के 0.1 फीसदी कमजोर होकर 1,885.06 डॉलर प्रति औंस पर आने के साथ 10 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। हाजिर चांदी (Spot silver) 23.28 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट रही, वहीं प्लेटिनम 0.6 फीसदी बढ़कर 923.17 डॉलर पर पहुंच गई। सोने में हाल की गिरावट से भारत में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) से पहले मांग बढ़ने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें