Get App

Gold Rates Today : इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले से सोना 1,088 रुपये हुआ महंगा, लेकिन चांदी हुई सस्ती

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, भारत के गोल्ड के इम्पोर्ट पर 5 फीसदी ड्यूटी लगाने के फैसले के बाद सोने की कीमत बढ़ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2022 पर 5:25 PM
Gold Rates Today : इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले से सोना 1,088 रुपये हुआ महंगा, लेकिन चांदी हुई सस्ती
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, भारत में गोल्ड का इंपोर्ट मई 2022 में 98 टन रहा

Gold Rates Today : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार 1 जुलाई, 2022 को सोने की कीमतें 1,088 रुपये बढ़कर 51,458 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। एक दिन पहले सोना 50,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 411 रुपये गिरावट के साथ 58,159 रुपये प्रति किग्रा रह गईं, जबकि एक दिन पहले कीमत 58,570 रुपये रही थी।

सरकार के फैसले का दिखा असर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, “ भारत के गोल्ड के इम्पोर्ट पर 5 फीसदी ड्यूटी लगाने के फैसले के बाद 24 कैरेट हाजिर सोने की कीमतें 1,088 रुपये बढ़ गईं।”

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1,794 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है और चांदी 19.76 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें