Get App

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 38000 के करीब आया 18 कैरेट गोल्ड का भाव

सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,400 रुपये के आसपास बना हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 423 रुपये गिरकर 50,702 रुपये पर खुला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2022 पर 12:47 PM
Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 38000 के करीब आया 18 कैरेट गोल्ड का भाव
24 कैरेट सोने का भाव 50,702 रुपये पर खुला।

Gold Silver Price Today 1st June: आज ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट नजर आई। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,400 रुपये के आसपास बना हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 423 रुपये गिरकर 50,702 रुपये पर खुला। वही, चांदी का भाव 60,765 रुपये पर खुला। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

ये रहा 24 कैरेट का भाव   

24 कैरेट सोने का भाव 50,702 रुपये पर खुला। कल 31 मई को को  सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,125 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 423 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,499 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,443 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,027 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,661 रुपये रहा।

IBJA पर आज का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें