Get App

Gold Silver Price: सोने और चांदी के भाव में आज रही गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ Gold

सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46700 रुपये के आसपास बना हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 182 रुपये गिरकर 50,989 रुपये पर खुला

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2022 पर 1:42 PM
Gold Silver Price: सोने और चांदी के भाव में आज रही गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ Gold
22 कैरेट सोने का भाव 46,700 रुपये के करीब बना हुआ है।

Gold Silver Price Today 26th May: आज ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46700 रुपये के आसपास बना हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 182 रुपये गिरकर 50,989 रुपये पर खुला। वही, चांदी का भाव 61,339 रुपये पर खुला। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

ये रहा 24 कैरेट का भाव   

24 कैरेट सोने का भाव 50,989 रुपये पर  खुला। कल 25 मई को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,172 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 182 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,785 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,706 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,242 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,829 रुपये रहा।

IBJA पर आज का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें