भारत सरकार ने सोने (Gold) और कुछ खाद्य तेल (Edible Oil) की बेस इंपोर्ट प्राइस में कमी की है। सरकार हर 15 दिन खाद्य तेलों, सोने और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में बदलाव करती है। इन कीमतों के जरिए ये पता लगाया जाता है कि इंपोर्टर को अब कितना टैक्स देना होगा।
