Get App

भारत के इस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता सोना, यहां के लोगों के पास है इतना गोल्ड

Where Gold is cheap in India: भारत के हर राज्य और शहर में सोने का भाव अलग-अलग होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि देश में सबसे सस्ता सोना कौन से राज्य में कहां पर मिलता है। यहां के रहने वाले के पास कुल कितना गोल्ड है। देश के इस राज्य में सोना सस्ता होने के पीछे क्या वजह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2024 पर 7:42 PM
भारत के इस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता सोना, यहां के लोगों के पास है इतना गोल्ड
Gold: भारत के इस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता सोना

Where Gold is cheap in India: दुनिया में सोने की किमत हर जगह अलग-अलग होती है, वहां से आप जितना चाहे उतना सोना नहीं खरीद सकते हैं बल्कि इसको आप एक तय मात्रा में ही खरीदकर ला सकते है। भारत में भी सोने की कीमतें राज्यों और शहरों में अलग-अलग होती हैं। देश के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमत अलग-अलग होने के पीछे कई कारण होते हैं, जैसे - टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और लोकल डिमांड। लेकिन क्या आपको पता है भारत में भी एक ऐसा राज्य है जहां पर आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा सोना रखने वालों में भारत का यह राज्य सबसे आगे है। आइए जानते है भारत का कौन सा ऐसा राज्य है जहां पर सस्ता सोना मिलता है और यहां के लोगों के पास कुल कितना सोना है।

भारत में सबसे सस्ता गोल्ड केरल में मिलता है। केरल में सोना सस्ता होने के कई कारणों में यहां के नजदीकी पोर्ट्स से गोल्ड का आयात शामिल है, जिससे ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट काफी कम हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,यहां पर गोल्ड के व्यापारियों के बीच टैक्स चोरी भी आम है। टैक्स चोरी से होने वाली बचत का लाभ ये व्यापारी ग्राहकों को कम कीमतों के रूप गोल्ड देते हैं। इसके परिणामस्वरूप केरल में सोने के दाम देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम रहते हैं।

कितनी होती है राज्य में खपत

28 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 7750 रुपये थी, जबकि केरल में यही कीमत 7735 रुपये थी। इस छोटे अंतर का भी सोने की भारी बिक्री पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। केरल में सोने की प्रतिव्यक्ति खपत संभवतः भारत में सबसे अधिक है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, केरल की सालाना खपत 200-225 टन है, जो यह साबित करती है कि राज्य में सोने के प्रति लोगों का आकर्षण कितना गहरा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें