MCX Gold Rate Today: मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 25 रुपये की तेजी के साथ 79,048 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में फरवरी महीने के सप्लाई वाले अनुबंध का भाव 25 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,048 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 10,748 लॉट का कारोबार हुआ।
