sliver price- इस साल देश में चांदी का रिकॉर्ड इंपोर्ट होने की उम्मीद है। Silver Institute ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस साल 10000 टन चांदी इंपोर्ट हो सकती है। Silver Institute का दावा है कि इंटरनेशनल मार्केट में चांदी में तेजी आई है। 2 हफ्तों के निचले स्तरों से चांदी के भाव चढ़े है। COMEX पर चांदी $21.34 तक पहुंचा है जबकि MCX पर इसकी कीमत 61,694 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही है।
