Gold-Sliver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने -चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। सोने में 2.5% का उछाल आया और यह 3 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहीं चांदी भी करीब 5% के उछाल के साथ 2 महीने की ऊंचाई के करीब पहुंच गई हैं। COMEX पर सोना 3400 डॉलर के पार निकल गया है। दरअसल, कमजोर अमेरिकी डॉलर , भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के लिए निवेशकों ने "सेव हेवन" (गोल्ड) की तरफ अपना रुख बढ़ाया है।
