ग्वार की पैदावार 100 लाख बोरी है या फिर 60 लाख, इस पर जानकारों के बीच तकरार छिड़ी हुई है और इसी वजह से कीमतें लगातार बढ़ रही है। NCDEX पर ग्वार गम 12000 के करीब पहुंच गया है , तो ग्वार सीड भी 6000 की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ग्वार की फसल मंडियों में कम आ रही है। मंडियों में करीब 50000 बोरियां की सप्लाई हुई है। 1 अक्टूबर से आज तक 20 लाख बोरियां आईं है।