Get App

चना, सरसों और गेहूं की खेती करने वाले किसानों की लगी लॉटरी, सरकार ने रबी फसल की MSp बढ़ाई

कैबिनेट में चने का MSP 210 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला किया गया है। चने का नया MSP अब 5,650 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है जो पहले 5440 रुपए प्रति क्विंटल था। इसी तरह सरसों और गेहूं की भी MSP बढ़ाई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2024 पर 5:05 PM
चना, सरसों और गेहूं की खेती करने वाले किसानों की लगी लॉटरी, सरकार ने रबी फसल की MSp बढ़ाई
देश में गेहूं का उत्पादन पर नजर डालें तो 2018-19 में 1036 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ था। वहीं, 2019-20 में 1079 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ था

आज कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ मोदी सरकार ने किसानों को भी दिवाली का तोहफा दे दिया है। कैबिनेट मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गेंहू का MSP उसके लागत के मुकाबले 105 फीसदी ज्यादा है। सरकार ने आज 6 रबी फसलों की MSP बढ़ाने का ऐलान किया है।

कैबिनेट में चने का MSP 210 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला किया गया है। चने का नया MSP अब 5,650 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है जो पहले 5440 रुपए प्रति क्विंटल था।

वहीं सरसों की MSP 300 रुपए प्रति क्विटंल बढ़ाया गया है। सरसों का मौजूद MSP अभी 5650 रुपए प्रति क्विंटल था। जबकि नया भाव अब 5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। गेहूं की MSP में भी 150 रुपए प्रति क्विटंल का इजाफा किया गया है। इसकी MSP 2275 रुपए प्रति क्विटंल से बढ़कर 2425 रुपए प्रति क्विटंल हो चुकी है।

रबी फसल का सीजन अक्टूबर-नवंबर से लेकर मार्च-अप्रैल तक रहता है। इन फसलों में गेहूं, जौ, सरसों, चना आदि की खेती शामिल हैं। MSP के मायने उस रेट से होता है जिस पर सरकार किसानों से खरीदारी करती है। आज रबी फसल की MSP तय हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें