Get App

रूस और कनाडा को पछाड़ दुनिया के इस छोटे से देश ने किया कमाल, हर जगह बिकता है यहां का सरसों तेल

2023 में नेपाल ने लगभग 2,08,542 टन सरसों का उत्पादन किया। हालांकि नेपाल आकार में छोटा देश है, लेकिन उसके निचले इलाके (तराई क्षेत्र) में बड़े पैमाने पर सरसों की खेती होती है। साथ ही, सरसों के तेल का पारंपरिक उपयोग भी वहां बहुत ज्यादा होता है। यही कारण है कि नेपाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 8:32 PM
रूस और कनाडा को पछाड़ दुनिया के इस छोटे से देश ने किया कमाल, हर जगह बिकता है यहां का सरसों तेल
नेपाल का तराई इलाका सरसों की खेती के लिए बहुत उपयुक्त है

भारत-नेपाल समेत दुनिया के कई देशों सरसों के तेल का काफी इस्तेमाल किया जाता है। इन देशों में सरसों तेल से खाना पकाया जाता है। सरसों हमारी सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक होती है। हालांकि बहुत कम ही लोग जानते हैं कि दुनियाभर में सरसों की सबसे ज्यादा आपूर्ति एक छोटा सा देश करता है। बता दें कि नेपाल अब दुनिया में सबसे ज्यादा सरसों पैदा करने वाला देश बन गया है। साल 2023 में, नेपाल ने दुनिया के कुल सरसों उत्पादन का लगभग 22 से 27% हिस्सा अकेले ही उत्पादन किया।

नेपाल बना नंबर-1

नेपाल का तराई इलाका सरसों की खेती के लिए बहुत उपयुक्त है। वहां की ठंडी सर्दियां, उपजाऊ मिट्टी और स्थानीय खानपान में सरसों के तेल का ज्यादा उपयोग इसकी खेती को बढ़ावा देते हैं। यही वजह है कि नेपाल सरसों के आयात और निर्यात, दोनों में दुनिया के प्रमुख देशों में गिना जाता है। 2023 में नेपाल ने लगभग 2,08,542 टन सरसों का उत्पादन किया। हालांकि नेपाल आकार में छोटा देश है, लेकिन उसके निचले इलाके (तराई क्षेत्र) में बड़े पैमाने पर सरसों की खेती होती है। साथ ही, सरसों के तेल का पारंपरिक उपयोग भी वहां बहुत ज्यादा होता है। यही कारण है कि नेपाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। रूस और कनाडा, दोनों देशों में 1,70,000 टन से ज्यादा सरसों का पैदावार हुआ है और ये देश दूसरे स्थान पर हैं।

नेपाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें