Get App

सरकार ने पाम ऑयल, सोने का बढ़ाया बेस इम्पोर्ट प्राइस, जानिए क्यों लिया यह फैसला

Palm Oil, Gold Base Import Price : सरकार ने कहा कि वैश्विक मार्केट में कीमतों में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। सरकार हर पखवाड़े में एडिबल ऑयल (edible oils), सोना और चांदी के बेस इम्पोर्ट प्राइस में बदलाव करती है। इन कीमतों को इम्पोर्टर से लिए जाने वाले टैक्स की गणना में इस्तेमाल किया जाता है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 16, 2022 पर 4:41 PM
सरकार ने पाम ऑयल, सोने का बढ़ाया बेस इम्पोर्ट प्राइस, जानिए क्यों लिया यह फैसला
भारत में नवंबर 2022 के दौरान एडिबल ऑयल्स का इम्पोर्ट (Import of Elidible Oil) 34 फीसदी बढ़कर 15.29 लाख टन हो गया

Palm Oil, Gold Base Import Price : सरकार ने क्रूड पाम ऑयल, सोया ऑयल (soya oil), सोना और चांदी का बेस इम्पोर्ट प्राइस बढ़ा दिया है। सरकार ने गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि वैश्विक मार्केट में कीमतों में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। सरकार हर पखवाड़े में एडिबल ऑयल (edible oils), सोना और चांदी के बेस इम्पोर्ट प्राइस में बदलाव करती है। इन कीमतों को इम्पोर्टर से वसूले जाने वाले टैक्स की गणना में इस्तेमाल किया जाता है। भारत दुनिया में एडिबल ऑयल्स और चांदी का सबसे बड़ा इम्पोर्टर है। वहीं, सोने का दूसरा बड़ा कंज्यूमर है।

क्या है नया बेस प्राइस

क्रूड पाम ऑयल का बेस इम्पोर्ट प्राइस 977 डॉलर प्रति टन कर दिया गया है, जबकि पहले यह 971 डॉलर था। आरबीडी पाम ऑयल का बेस इम्पोर्ट प्राइस 977 डॉलर से बढ़ाकर 979 डॉलर प्रति टन कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें