Get App

अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर, रिलायंस इंफ्रा के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा

सेबी के आदेश के बाद अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 11:25 PM
अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर, रिलायंस इंफ्रा के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा
अनिल अंबानी, अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के चेयरमैन

अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार को रिलायंस पावर (Reliance Power) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure Ltd) के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले मार्केट रेगुलेटर SEBI ने अनिल अंबानी पर शेयर बाजारों में लिस्ट किसी भी कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी। SEBI के इस आदेश के बाद अब उन्होंने शेयर बाजारों में लिस्ट अपनी ग्रुप की इन दोनों कंपनियों के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया है।

रिलायंस पावर ने शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना में बताया, "नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनिल धीरूभाई अंबानी SEBI के अंतरिम आदेश के बाद कंपनी के डायरेक्टर पद से हट गए हैं।"

यह भी पढ़ें- शेयरों पर फिदा इंडियन इनवेस्टर्स, पहले कभी नहीं किया था इतना इनवेस्ट

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी शेयर बाजार को बताया कि अनिल अंबानी ने 'SEBI के अंतरिम आदेश के मुताबिक' में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से इस्तीफा दे दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें