BPCL Q1 Results: सरकारी स्वामित्व वाली ऑयल मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने 26 जुलाई को वित्त वर्ष 2023-24 के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 जून 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड नेट प्रॉफिट हायर मार्केटिंग मार्केट के बीच 10551 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 8960 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कंपनी को 6478 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी को 6147.94 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।
